फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Will discharge my duty with dedication: Abhay

निष्ठा से निभाएंगे अपना फर्ज : अभय

Mon, 21 Sep 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 21 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Will discharge my duty with dedication: Abhay
कवी गांव में ग्रामीणों को संबो​धित करते अभय सिंह चौटाला। संवाद
मतलौडा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला रविवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के पैतृक गांव कवी पहुंचे। गांव के बेनीवाल पाना धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अभय चौटाला को बेनीवाल गोत्र का बटेऊ बताते हुए 21 हजार रुपये का शगुन देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि वे गांव की मान-मर्यादा को कभी झुकने नहीं देंगे और समय आने पर अपना फर्ज पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो अपने कार्यकर्ताओं और बिरादरी के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रही है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता पर किसी भी तरह की परेशानी आने से पहले इनेलो नेतृत्व वहां पहुंचता है। शिक्षा मंत्री का नाम लिए बिना उन पर हमला बोलते हुए पिछले दिनों गांव के एक पक्ष ने शिक्षा मंत्री के समर्थन में बैठक कर अभय चौटाला की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने अभय चौटाला से मुलाकात कर उन्हें कवी गांव आने का न्योता दिया था। उन्होंने घोषणा की कि चौधरी देवीलाल की जयंती का राज्यस्तरीय समारोह नूंह जिले में 25 की जगह 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, प्रेम भालसी, हलका प्रधान एडवोकेट राजेंद्र जागलान, डॉ. नवीन नैन भालसी और हेमराज जागलान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed