फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife went home, husband went to mother, stole cash and gold jewelery from the house from behind

पत्नी मायके गई, पति मां के पास गया, पीछे से मकान से नकदी व सोने के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wife went home, husband went to mother, stole cash and gold jewelery from the house from behind
पानीपत। हरिनगर में चोरों ने एक मकान से नकदी व सोने के जेवर चोर कर लिए। सोने के जेवरों की कीमत लाखों में है। मकान मालिक ने कमरे के टूटे ताले देखकर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी रूपेश ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति के साथ उसका घरेलू विवाद चल रहा है। वह दो माह पहले अपने मायके चली गई थी। वीरवार को खाना खाने के लिए वह अपनी मां के पास पड़ोस में गया था। खाना खाकर वहीं पास सो गया। सुबह मकान में आया तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने अपनी पत्नी प्रीति को फोन कर घटना की जानकारी दी। पत्नी प्रीति ने बताया कि अलमारी में तीन सोने की अंगूठी , एक सोने की चेन व 10 हजार रुपये थे। चोर ये सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed