फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife shown to another woman in passport

Panipat News: पासपोर्ट में दूसरी महिला को दिखाया पत्नी

Sun, 04 Feb 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Wife shown to another woman in passport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। एक महिला ने बिजावा गांव के निवासी और खुद को सीए बताने वाले युवक पर पासपोर्ट में उसे अपनी पत्नी दर्शाने का आरोप लगाया है। महिला की शादी उस युवक से कभी हुई ही नहीं थी। युवक पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने गांव के नंबरदार, चौकीदार व पासपोर्ट जांच अधिकारी पर मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पानीपत वासी महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि बिजावा वासी विकास कुमार पानीपत में सीए का काम करता है। उसकी उससे जान पहचान थी। इसी का फायदा उठा कर विकास कुमार ने उसकी बिना सहमति व बिना जानकारी के अपने पासपोर्ट में उसका नाम पत्नी के तौर पर दिखा दिया। उसकी विकास कुमार से कभी शादी नहीं हुई। विकास पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है।
विज्ञापन

विकास कुमार ने गांव के नंबरदार, चौकीदार व संबंधित पासपोर्ट जांच अधिकारी की मिलीभगत से उसके साथ धोखाधड़ी व जालसाजी की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विकास कुमार वासी बिजावा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि विकास सीए का कार्यालय पानीपत में गोहाना रोड़ के पास है। वहां उसकी जान पहचान एक महिला से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए विकास ने अपने पासपोर्ट में उक्त महिला को अपने पासपोर्ट में पत्नी दिखाया ,जिसकी पासपोर्ट की जांच पड़ताल के समय गांव के चौकीदार धर्मेंद्र, नंबरदार वेद सिंह ने तस्दीक की। जिसमें पीड़िता को विकास की पत्नी बताया गया। जबकि विकास पहले से ही शादीशुदा था। जिसकी शादी ज्योति से हुई है और जिसके दो बच्चे हैं। पीड़िता ने इसराना थाना में मामला दर्ज पुलिस के साथ मिली-भगत कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

इसराना थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सीए विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed