{"_id":"633c971c5f737d672b1c42bf","slug":"wife-expelled-from-home-for-not-fulfilling-dowry-demand-panipat-news-knl1234097145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न करने पर पत्नी को घर से निकाला, 13 वर्षीय किशोरी से विवाह करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न करने पर पत्नी को घर से निकाला, 13 वर्षीय किशोरी से विवाह करते पकड़ा
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत निवासी एक महिला को शादी के बाद रोहतक में ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति ने शादी के पांच माह बाद ही उसे घर से निकाल दिया। पति चुपके से 13 वर्षीय किशोरी से शादी कर रहा था, लेकिन उसने मौके पर पहुंच कर शादी को रुकवा दिया। हालांकि अब फिर पति ने उसी किशोरी से शादी कर ली है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ पानीपत में सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को रोहतक निवासी आकाश के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उस पर दहेज का दबाव बनाया। उसने लाने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि वह दो साल से मायके में रह रही है। पति आकाश, ससुर पप्पू, सास पुष्पा, जेठ धर्मेंद्र ने मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। उन्हें 24 अगस्त 2022 सूचना मिली कि पति दूसरी शादी कर रहा है। जिस सूचना पर वह कुरुक्षेत्र पहुंचे तो पति 13 वर्षीय किशोरी से शादी करते मिला। जिसके बाद उन्होंने मौके पर डायल 112 पुलिस को बुलाकर शादी रुकवाई गई। समझौता भी हो गया था। आरोप है कि पति ने अब फिर उसी नाबालिग लड़की से शादी कर ली है, क्योंकि उसके परिजन घर बसाने की बात करने बिचौलिया संग रोहतक गए थे, जहां परिजनों ने पति और 13 वर्षीय युवती को पति-पत्नी के रूप में देखा।
वर्जन
महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी