{"_id":"60ae8e428ebc3e139c347c4a","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-herself-under-suspicious-circumstances-panipat-news-knl711575174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने मारपीट कर कमरे में किया बंद, पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने मारपीट कर कमरे में किया बंद, पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
तहसील कैंप के रमेश नगर स्थित तेज कॉलोनी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि फंदा लगाने से डेढ़ घंटा पहले उनकी बेटी से बात हुई थी, वह रो रही थी और कह रही थी कि पति ने मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया है। शाम पांच बजे दामाद ने फोन कर फंदा लगाने की सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वधावाराम कॉलोनी निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटी बेटी पिंकी (25) की जनवरी 2019 में तहसील कैंप के रमेश नगर स्थित तेज कॉलोनी निवासी लक्की मेहता पुत्र गुलशन के साथ शादी की थी। आरोप है कि शादी के छह बाद से ही दामाद लक्की ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बेटी विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करते थे। पिंकी पर मायके से 10 लाख रुपये मंगवाने के लिए दबाव बनाते थे। वह मारपीट कर बेटी को मायके में छोड़ जाते थे, जिसके बाद पंचायत होती तो वह माफी मांगकर पिंकी को अपने साथ ले जाते। मंगलवार को शाम पांच बजे दामाद ने फोन कर सूचना दी कि पिंकी ने फांसी लेकर आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे तो पिंकी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। आरोप है कि दामाद लक्की ने पिंकी को मारा है। जब वह पहुंचे इससे पहले ही सभी सबूत खत्म कर रखे थे, शव को फंदे से उतारकर जमीन पर रख रखा था। पिंकी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
आत्महत्या से डेढ़ घंटा पहले भाई को फोन कर बताई आपबीती
मृतका पिंकी के भाई इंद्रजीत ने बताया कि जीजा लक्की पिछले चार दिन से लगातार उसकी बहन के साथ मारपीट करता था और उसे कमरे में बंद कर देता था। मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे बहन पिंकी का फोन आया। वह रो रही थी। उसने कहा कि भाई मुझे बचा लो, तुम्हारे जीजा मुझे पीट रहे हैं। अभी पीटकर कमरे में बंद करके गए हैं, अभी वह आएंगे और दोबारा पीटेंगे। ऐसा वह पिछले चार दिन से कर रहे है। इसी बीच फोन कट गया। शाम पांच बजे जीजा लक्की का फोन आया और उसने पिंकी के फांसी लेकर आत्महत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन
बाइक, कार या नौकरी तीनों मांग पूरी न करने पर पीटता था
इंद्रजीत ने बताया कि जीजा बाइक, कार या नौकरी तीनों ही मांग पिंकी से करता था। उन्होंने जीजा को एक नौकरी पर लगवाया था, लेकिन उसने छोड़ दी और दोबारा बहन पर दबाव बनाया। बहन ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पंचायत हुई, जिसमें लक्की ने माफी मांगी।
पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पति के खिलाफ धारा 304बी और 201 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
-सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी