फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife beaten with pan for asking for expenses , Panipat

खर्च मांगने पर पत्नी को तवे से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten with pan for asking for expenses , Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। भारत नगर में एक महिला ने अपनी बच्ची के कपड़ों और गृहस्थी के लिए खर्च मांगा तो पति ने उसे तवे से पीटा। पीड़िता ननद के घर जाकर छिप गई। पति वहां भी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अन्य ससुराल वालों ने भी पति का साथ दिया। किला थाना पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से आगरा के राधा बल्लभ की बगीची निवासी खुशबू ने बताया कि वह अपने पति परमवीर के साथ बबैल रोड स्थित भारत नगर में रहती हैं। पति परमवीर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। गत 26 मई को काम से घर आने के बाद उसने पति से दो साल की बेटी के कपड़ों और घर खर्च के लिए रुपये मांगे। आरोप है कि पति इस बात पर आगबबूला हो गया और मारपीट करने लगा। इसी बीच दुर्गा कालोनी निवासी उसकी ननद शशि वहां पहुंची और उसे लेकर अपने घर आ गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पति वहां आया और कमरे में बंद करके ननद, नंदोई शोरपाल, उसके लड़के जीतू और देवर गौरव ने भी पति के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पति ने किचन से तवा उठाया और हमला कर दिया। गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। उसकी कमर पर डंडे से मारा। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी ननद के घर पहुंच गए और बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद उसने पड़ोसियों के फोन अपने भाई को कॉल कर हमले की सूचना दी। जिस पर भाई पानीपत पहुंचा और उसका मेडिकल कराया। किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed