फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife and nephew had killed the bank guard.

Panipat News: पत्नी और भतीजे ने की थी बैंक गार्ड की हत्या

Fri, 19 Jun 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Wife and nephew had killed the bank guard.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उनका भतीजा। स्रोत : पुलिस - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के गढ़सरनाई में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मदन की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर मदन की पत्नी पिंकी और जेठ के लड़के विशाल ने मदन की हत्या की थी। दोनों ने मदन को पहले खीर में नशीली दवा दी। इसके बाद मदन के मुंह में कीटनाशक डालने का प्रयास किया।
नशे की हालत में विरोध किया तो सिर में लोहे की छड़ से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह कबूल किया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-13-17 के प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि 8 जून को गढ़सरनाई की केला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि 7जून की रात को उनके छोटे बेटे मदन का शव उनके घर पर चारपाई पर पड़ा मिला था। मदन के सिर से खून बह रहा था और गले में परना लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केला देवी ने बेटे की हत्या होने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। हालांकि परिजन पहले आत्महत्या की बात मानते रहे। उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या करने की बात कही थी। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और घटनाक्रम से पुलिस को मदन की पत्नी पिंकी और विशाल पर ही हत्या करने का शक हुआ।

पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया
पुलिस ने बुधवार शाम को मृतक मदन की पत्नी पिंकी से सख्ती से पूछताछ की। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन, जब सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई और भतीजे के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपी पिंकी ने बताया पति मदन शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इस कारण जेठ के लड़के विशाल के साथ उसकी बातचीत होने लगी और दोनों के बीच संबंध बन गए। पति को दोनों पर शक हुआ तो उसने विशाल से मारपीट शुरू कर दी। पिंकी इसी तरह पहले परिजनों को गुमराह किया था। उन्होंने हत्या को हादसा बताया था। परिजनों ने भी उनकी बात पर यकीन कर लिया था।

नशे की हालत में कीटनाशक पिलाने का था प्लान
साजिश के तहत विशाल नींद की गोलियां व कीटनाशक दवाई लेकर आया। सात जून की रात पिंकी ने मदन को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। रात करीब 12:30 बजे वह छत के रास्ते घर आया। इसके बाद मदन को अंदर से बाहर चारपाई पर लेकर आए और हाथ-पैर बांध दिए।

फिर दोनों ने मिलकर उसे कीटनाशक पिलाने का प्रयास किया। मदन ने इसका विरोध किया तो विशाल ने गुस्से में आकर उसके सिर में लोहे की छड़ से वार कर दिया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या साबित करने साजिश की। आरोपी पिंकी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी विशाल को कड़ाई से पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed