{"_id":"6a46d68ca7dd3d64010965ee","slug":"wholesale-panipat-news-c-18-1-knl1004-940592-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सस्ते प्याज का झांसा देकर आढ़ती से ठगे 1.82 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सस्ते प्याज का झांसा देकर आढ़ती से ठगे 1.82 लाख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नई सब्जी मंडी के एक प्याज आढ़ती को बाजार भाव से काफी कम कीमत पर प्याज की गाड़ी उपलब्ध कराने का झांसा देकर 1.82 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जालसाजों ने पहले मंडी में आकर व्यापारी का विश्वास जीता और बाद में फर्जी मोबाइल नंबर तथा व्हाट्सएप पर भेजे गए क्यूआर कोड के जरिए एडवांस भुगतान मंगवाकर वारदात को अंजाम दिया।
साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खटीक बस्ती निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई सब्जी मंडी में प्याज की आढ़त का काम करते हैं। 26 जून को वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बातचीत के दौरान भरोसा जीतते हुए कहा कि वह एक बड़े सप्लायर से बाजार से कम दाम पर प्याज की गाड़ियां उपलब्ध करवा सकता है। जाते समय उसने एक मोबाइल नंबर भी दिया।
अगले दिन, 27 जून को अमन ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश शर्मा बताया। उसने प्याज की गाड़ी भेजने से पहले एडवांस भुगतान की शर्त रखी और व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेज दिया। सस्ते दाम और अधिक मुनाफे के लालच में अमन ने फोन-पे के माध्यम से 1.82 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
भुगतान के बाद जब उन्होंने दोनों व्यक्तियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके मोबाइल नंबर बंद मिले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।