{"_id":"5f211c60df89cd58c177a4ba830257f5","slug":"while-cleaning-shot-revolver-was-gone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर की सफाई करते समय चली थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाल्वर की सफाई करते समय चली थी गोली
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 27 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा के फैक्टरी मालिक को गोली लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ करते समय चली थी। परिजनों ने पुलिस को ये बयान दिए हैं। वहीं उद्यमी की हालत में कोई सुधार नहीं है। उसका गंभीरावस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं और परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। समालखा के उद्यमी राजेश मित्तल की पत्नी प्रोमिला ने शनिवार को पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। प्रोमिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेश मित्तल शुक्रवार को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे।
इसी समय गोली चल गई और उनकी कनपटी के नजदीक लग गई। वे उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू कराया। उन्होंने अपने बयानों में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की मांग की है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन राजेश गोयल की तबीयत नाजुक है।
विज्ञापन
उसकी हालत में समाचार लिखे जाने तक अपेक्षाकृत आराम नहीं मिल पाया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को पड़ाव मोहल्ला में रहने वाले फैक्टरी उद्यमी राजेश मित्तल की कनपटी के पास गोली लग गई थी। उसको गंभीरावस्था में पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। परिजनों इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे और पुलिस को बयान देने से मना कर दिया था।