फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Where went Entrepreneur of Panipat

आखिर कहां चला गया पानीपत का उद्यमी

Fri, 20 Sep 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 20 Sep 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Where went Entrepreneur of Panipat
पानीपत के सेक्टर-25 में रहने वाला एक हैंडलूम उद्यमी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके अपहरण की आशंका जताई जा रही है। उसको जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे में आखिरी बार सुबह 10:18 बजे देखा था।
विज्ञापन


परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन वे खुलकर कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-25 निवासी हैंडलूम उद्यमी यज्ञदत्त आनंद वीरवार सुबह उझा रोड स्थित अपनी हैंडलूम की फैक्टरी के लिए घर से निकला था। वह दिन में एक बार गुरुद्वारे में जाता है और वीरवार को सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकलकर सीधे गुरुद्वारा पहुंच गया। यहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को उसके फैक्ट्री में होने की मानते रहे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने फैक्टरी में पता लगाया, लेकिन वहां से उसके दिन में ही न आने की सूचना मिली। परिजनों ने उसको कई जगह तलाशा और आखिर में जीटी रोड स्थित गुरुद्वार जोध सचियार में पहुंचे। जहां पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली।

परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह भी बंद मिला। परिजन इसको लेकर काफी चिंतित रहे और रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिजन शुक्रवार सुबह सेक्टर-11/12 चौकी पुलिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।


मोबाइल बंद, परिजन परेशान

जवाहर आनंद ने बताया कि उसका भाई यज्ञदत्त आनंद वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से फैक्ट्री जाने को निकला था। वह 10:15 से 10:18 बजे तीन मिनट तक गुरुद्वारे में रहा। यहां के सीसीटीवी की फुटेज में उसको दिखाया गया है। 10:21 पर उसकी मोबाइल पर किसी कस्टमर से बात हुई, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। वे इसको लेकर बेहद चिंतित हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed