Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs in Panipat, troubled by stringent pollution regulations, receive an invitation from UP

Panipat News: सख्त प्रदूषण नियमों से परेशान पानीपत के उद्यमियों को यूपी का न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs in Panipat, troubled by stringent pollution regulations, receive an invitation from UP
इन्वेस्ट यूपी ने सात औद्योगिक संगठनों को भेजा आमंत्रण, दिसंबर के मध्य में औद्योगिक क्षेत्रों का जायजा लेने जाएगा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों की सख्त कार्रवाई से परेशान पानीपत के टेक्सटाइल और रंगाई उद्यमियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने उद्योग लगाने का न्योता दिया है। इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद ने सात औद्योगिक
संगठनों को पत्र भेजकर यूपी में निवेश के अवसर तलाशने और औद्योगिक भूमि का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया है। दिसंबर के मध्य में उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल यूपी जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत में करीब 37 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां से हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात और 80 हजार करोड़ रुपये का घरेलू कारोबार होता है। सीपीसीबी और एचएसपीसीबी की कार्रवाई के तहत पिछले सप्ताह 14 इकाइयों को क्लोजर नोटिस जारी किए गए थे। इससे पहले भी करीब 70 इकाइयों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसके विरोध में उद्यमियों ने 13 नवंबर को एक दिन का सांकेतिक बंद रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच यूपी सरकार के प्रतिनिधि पानीपत के उद्यमियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में तीन से चार दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अब प्रतिनिधिमंडल यूपी के औद्योगिक पार्कों और सरकारी योजनाओं का जायजा लेगा।

यूपी में जमीन और सब्सिडी का प्रस्ताव : इन्वेस्ट यूपी ने हरियाणा एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सोसायटी, द पानीपत डायर्स एसोसिएशन, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स, सेक्टर-29 एसोसिएशन, पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन और पानीपत यंग एक्सपोर्ट एसोसिएशन समेत सात संगठनों को गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, एटा, बदायूं, फिरोजाबाद और पीलीभीत के औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन की पेशकश की है। साथ ही कॉमन बॉयलर और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) की सुविधा देने का भरोसा दिया है।

हरियाणा में नियमों में बदलाव की मांग : उद्यमियों ने ओसीईएमएस डेटा ट्रांसफर की सीमा 85 से घटाकर 50 प्रतिशत करने, औसत गणना की अवधि सात से बढ़ाकर 30 दिन करने और उपकरणों के रखरखाव में पंजीकृत वेंडर्स की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि तकनीकी खामी या सर्वर डाउन होने पर सीधे क्लोजर नोटिस देने के बजाय सुधार के लिए 30 दिन का समय मिले। साथ ही क्लोजर के दौरान गैर-प्रदूषणकारी कार्यों की बिजली आपूर्ति जारी रखी जाए। भारी निवेश के बाद अगले पांच साल तक नए उपकरण अनिवार्य नहीं किए जाएं।

उद्यमी अपनी मांग अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं। पिछले दिनों भाजपा के राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया के साथ दिल्ली में बैठक की थी। उन्होंने मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे उद्यमी आहत हैं। वे 15 किलोमीटर दूर यूपी में जाकर उद्योग लगाने को तैयार हैं। -नितिन अरोड़ा, प्रधान, द पानीपत डायर्स एसोसिएशन


सीपीसीबी के निर्देशों के तहत पंजीकृत वेंडर्स से उपकरण लगवाए हैं। इसके बाद भी तकनीकी खामियों व सर्वर डाउन होने पर भी सीधे क्लोजर नोटिस थमा दिए जाते हैं। 10 सूत्री मांग पत्र भेजकर नियमों में व्यावहारिक संशोधन की गुहार लगा चुके हैं। उद्यमी पर्यावरण संरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सख्ती से उद्योगों का संचालन असंभव है। -विनोद धमीजा, प्रधान, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स (पानीपत चैप्टर)।

यूपी टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के प्रमुख लाभ

कैपिटल सब्सिडी: प्लांट और मशीनरी पर 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी, अधिकतम 100 करोड़ रुपये।
भूमि व स्टांप ड्यूटी: जमीन की लागत पर 25 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति और स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट।
ब्याज व बिजली: सात साल तक ब्याज पर 60 प्रतिशत प्रतिपूर्ति, नई इकाइयों को 10 साल तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट।
इंफ्रास्ट्रक्चर : ईटीपी व अन्य सुविधाओं पर 50 प्रतिशत तक सहायता तथा निर्यात के लिए कंटेनर फ्रेट पर छूट।
रोजगार : प्रति कामगार पांच साल तक 3,200 रुपये मासिक सहायता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed