Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR registered against contractors employees under five sections, including for indecent behavior towards women

Panipat News: ठेकेदार के कारिंदों पर महिलाओं के साथ अभद्रता समेत पांच धाराओं में प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against contractors employees under five sections, including for indecent behavior towards women
जिला सचिवालय में वर्क सस्पेंड के दौरान मौजूद अधिवक्ता। संवाद - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पालिका बाजार की पार्किंग में अधिवक्ता रविंद्र मलिक और उनके परिवार से अभद्रता व मारपीट के मामले में थाना शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पांच धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें महिलाओं की अभद्रता करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य आरोप शामिल हैं।
प्राथमिकी दर्ज होने और पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार दोपहर वर्क सस्पेंड वापस ले लिया। घटना के विरोध में सुबह से वकील हड़ताल पर रहे। इसके चलते अदालती कामकाज प्रभावित हुआ और सुनवाई के लिए पहुंचे वादकारियों को बिना काम कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र मलिक ने बताया कि घटना के बाद दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन थाना प्रभारी से बातचीत में पता चला कि दोनों को रात में ही छोड़ दिया गया। इससे नाराज वकीलों ने बुधवार को वर्क सस्पेंड का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग शुल्क देने के बाद भी की थी गाली-गलौज
सेक्टर-24 निवासी एडवोकेट रविंद्र मलिक ने शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:05 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ पालिका बाजार गए थे। सामने के शोरूम से सामान लेने के लिए सर्विस लेन में गाड़ी पहुंची तो पार्किंग कर्मी ने 50 रुपये मांगे। पार्किंग नहीं करने की बात कहने के बावजूद पर्ची कटवाने का दबाव बनाया गया। परिवार साथ होने के कारण उन्होंने शुल्क दे दिया। शिकायत के अनुसार, सामान लेकर लौटने पर पार्किंग कर्मी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी पत्नी के लिए भी अपशब्द कहे।
गाड़ी बैक कर निकलते समय पांच-छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया और बाहर खींचकर मारपीट की। अधिवक्ता ने पार्किंग कर्मियों पर बिना विवरण की पर्चियां काटकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना का वीडियो भी पुलिस को देने की बात कही है। वहीं, पार्किंग ठेकेदार रोबिन ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि ठेका नगर निगम की शर्तों के अनुसार लिया गया है। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने पहले कारिंदों के साथ बदसलूकी की थी। वे पुलिस जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं।


शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कटार सिंह, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed