फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When wife did not give money for liquor, husband left home, dead body found on railway track after 12 hours

पत्नी ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पति ने घर छोड़ा, 12 घंटे बाद मिला रेलवे ट्रेक पर शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
When wife did not give money for liquor, husband left home, dead body found on railway track after 12 hours
इंदिरा कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी से पहले तो शराब के लिए रुपये मांगे और नही मिलने पर घर छोड़ दिया। 12 घंटे बाद युवक का शव रेलवे ट्रैक से मिला। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

युवक के मौसेरे भाई ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेंद्र सैनी(30) पुत्र पाल कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे निर्माणाधीन कम्यूनिटी हॉल में काम करता था। राजेंद्र शराब करने का आदी है, जिस वजह पति-पत्नी दोनों के बीच विवाद रहता था। उसकी पत्नी दो माह से अपने मायके में रह रही थी। दस दिन पहले हुई पंचायत के बाद उसकी पत्नी ससुराल आ गई थी। राजेंद्र ने वीरवार शाम करीब छह बजे पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे थे। पत्नी ने मना किया तो राजेंद्र ने कहा कि मैं जा रहा हूं अकेले ही सभी त्योहार मनाना। इतना कहकर वह घर से चला गया। सुबह साढ़े सात बजे जीआरपी थाना पुलिस ने राजेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना दी। राजेंद्र के भाई ने बताया कि राजेंद्र के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed