फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the wife ran away with her lover, her husband caught her sardine and gave her life.

समालखा।पत्नी बच्चों को छोड़ भागी, पति ने फंदा लगाकर दी जान 22-44-26

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
When the wife ran away with her lover, her husband caught her sardine and gave her life.
समालखा। अफसर कॉलोनी में सोमवार की दोपहर 40 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी की चुनरी से ही फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद से पति परेशान रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 40 वर्षीय अशोक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह तीन नंबवर से परेशान चल रहा था। सोमवार को वह फैक्टरी में काम करने के लिए भी नहीं गया था। दोपहर बाद पड़ोसियों ने उसके कमरे की खिड़की से उसके शव को पंखे के सहारे चुन्नी से झूलते देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना अशोक के पानीपत निवासी छोटे भाई लाल बिहारी को दी। छोटा भाई के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी और अशोक के शव को नीचे उतारा। पंचनामा भरने के बाद शव को सिविल अस्पताल भेजा गया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

छोटे भाई बिहारी लाल ने बताया कि वह तीन भाई हैं, अशोक सबसे बड़ा था और उससे छोटा भाई बिजेंद्र हैं। अशोक समालखा में एक फैक्टरी में काम करता था, जबकि वह पानीपत में काम करता है। तीन नंवबर को उसकी पत्नी पुष्पा अपने प्रेमी से साथ फरार हो गई। तीनों बच्चों को भी छोड़ गई। इस मामले में अशोक ने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद से अशोक परेशान चल रहा था। उसने काम पर जाना भी कम कर दिया था। कभी जाता था तो कभी नहीं। सोमवार को भी वह काम पर नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed