फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the sister came to tie Rakhi, she found the dead body of her brother

Panipat News: बहन राखी बांधने आई तो भाई का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
When the sister came to tie Rakhi, she found the dead body of her brother
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव में राजपाल की मौत से घर में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन भाई राजपाल के कमरे पर राखी बांधने गई तो वह मृत मिला।
विज्ञापन

गर्दन में चुनरी का कुछ टुकड़ा लटक रहा था। थाना चांदनी बाग की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
थाना चांदनी बाग पुलिस के जांच अधिकारी अमृतलाल ने बताया कि पुलिस को उग्राखेड़ी गांव में राजपाल (35) का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि राजपाल की पत्नी मायका गई थी। वह शनिवार को घर पर अकेला था। उनकी बहन शनिवार शाम करीब पांच बजे राखी बांधने आई तो उनका शव कमरे में फर्श पर मिला।
चुनरी का कुछ टुकड़ा पंखे व कुछ गर्दन में लटका मिला। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। चुनरी कमजोर होने के चलते टूट गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed