फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the person snatching the phone was stopped, he was attacked on the forehead with a blade.

Panipat News: फोन छीनने वाले को रोका तो किया ब्लेड से माथे पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
When the person snatching the phone was stopped, he was attacked on the forehead with a blade.
पानीपत। विजय नगर निवासी एक युवक को अपने दोस्त का मोबाइल छीन रहे एक अन्य युवक को रोकना काफी महंगा पड़ गया। आरोपी ने पीड़ित के माथे पर ब्लेड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया लेकिन वह बच निकला। इसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां घायल के माथे पर करीब दस टांके आए हैं। पीड़ित का कहना है कि वह अब पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे घायल विजय नगर निवासी घायल विजय का इलाज कराने पहुंचे उसके साथी मुकेश बताया कि शनिवार दोपहर को वह अपने दोस्त विजय के साथ बैठा था। इसी दौरान उसका दूसरा दोस्त अज्जू मौके पर आ गया और उससे पैसे मांगने लगा। जो उन्होंने कुछ दिन पहले पार्टी में खर्च कर दिए थे। इसी बीच पैसे को लेकर अज्जू ने उसका फोन छीनने का प्रयास किया। जिसका साथ बैठे विजय ने विरोध किया। इस पर अज्जू भड़क गया और विजय के साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच अज्जू ने एक ब्लेड से विजय के माथे पर वार कर दिया। इसके बाद चाकू से भी उस पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन विजय बच गया। झगड़े के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और वे घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, घायल विजय ने कहा कि अब वह पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। हालांकि शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली। जिसकी वजह से मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed