फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the moving bike was stopped by hitting the hand, the driver got injured due to loss of balance, 7 stitches in the head

चलती बाइक को हाथ मारकर रोका तो चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर हुआ घायल, सिर में लगे 7 टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
When the moving bike was stopped by hitting the hand, the driver got injured due to loss of balance, 7 stitches in the head
घायल युवक - फोटो : Panipat
पानीपत। आठ मरला चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चलती बाइक पर एक वाहन चालक को हाथ मारकर रोकना चाहा, लेकिन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर में सात टांके लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आठ मरला चौक पर कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के रवैये से आठ मरला मार्केट एसोसिएशन के दुकानदार परेशान हैं। इस संबंध में एसोसिएशन के सदस्य शुक्रवार सुबह शहरी विधायक प्रमोद विज से मिले। उन्होंने विधायक से मिलकर आठ मरला चौक से ट्रैफिक पुलिस के ठिकाने को बदलवाने की अपील की। विधायक ने उनके सामने डीएसपी ट्रैफिक से भी बातचीत की है और उनकी समस्या को उनके सामने रखा है। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया है जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
दुकानदार हुई ठप, किराया निकालना भी हुआ मुश्किल
आठ मरला मार्केट एसोसिशन के प्रधान सोमनाथ ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार आठ मरला चौक पर खड़े होकर वाहनों के चालान काटते हैं, जिस वजह से उनकी दुकानदारी ठप हो रही है। उनका कहना है कि वह पुलिस के साथ हैं, लेकिन सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक चालान काटने से हर किसी के मन में पुलिस का डर बन गया है, जिस वजह कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा है। पूरी मार्केट का कारोबार चौपट हो गया है। दुकानदारों का दुकानों का किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस सेवा,सुरक्षा, सहयोग का नारा देती है- कुलदीप
जाटल रोड निवासी कुलदीप ने बताया कि पुलिस सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा देती है, लेकिन आठ मरला चौक पर खड़े पुलिस के जवानों का आक्रामक रूप देखने को मिला है, पुलिस के रवैये की वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ अभियान
पानीपत पुलिस ने शुक्रवार को पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया है। संजय चौक, लाल बत्ती, गोहाना मोड,अनाज मंडी, टोल प्लाजा आदि पर अभियान के तहत बुलेट बाइक को रोक कर साइलेंसर को चेक किया गया। जहां पर तीन बाइकों को 10 से 15 हजार के बीच जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा शहर में नौ-एंट्री में घुसे ट्रक चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed