{"_id":"686c3b9877423075d809877d","slug":"when-the-man-did-not-pick-up-the-phone-the-wife-committed-suicide-by-consuming-poison-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139921-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक ने नहीं उठाया फोन तो पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक ने नहीं उठाया फोन तो पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान
विज्ञापन
पानीपत। पति से मिलने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से पानीपत पहुंची मनीषा (22) ने संजय चौक पर एक होटल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका ने पानीपत के बापौली के एक युवक से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले युवक ने उसे फोन कर उसे बुलाया था।
यहां पहुंचने पर उसने फोन उठाना बंद कर लिया। जिससे तनाव में आकर महिला ने यह कदम उठाया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पानीपत के अशोक नगर निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी साली की बेटी मनीषा निवासी चंद्रपुर महाराष्ट्र उनके यहां रहकर नर्सिंग की पढ़ाई की थी। मनीषा का बापौली के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ दिन तक वह हैदराबाद में साथ रहे।
इसके बाद मनीषा की बेंगलुरु के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ में नौकरी लग गई तो वह वहां चली गई। युवक पानीपत लौट आया। तीन दिन पहले युवक ने उसे फोन कर पानीपत बुलाया था। जिसके बाद वह पानीपत पहुंची और संजय चौक पर एक होटल में कमरा लेकर रूकी। शुक्रवार को युवक ने उससे मुलाकात की तो मनीषा ने उसके साथ ही रहने को कहा। लेकिन वह वहां से निकल गया और अपना फोन बंद कर लिया। उन्होंने बार-बार फोन किए लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। राजबीर ने बताया कि शनिवार सुबह को मनीषा के पिता ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है उसे होटल में जाकर देखो। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ होटल में पहुंचा तो मनीषा की तबीयत खराब मिली। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे असंध रोड पर एक अस्पताल में भेज दिया। जहां पर रविवार को उसका उपचार हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज किए। सोमवार दोपहर को एक बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी युवक की तलाश की जा रही है।