फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When the liquor contract running in Sector 24 was placed on the green belt, the residents created a ruckus

सेक्टर 24 में चल रहा शराब का ठेका ग्रीन बेल्ट पर रखा तो सेक्टवासियों ने काटा बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
When the liquor contract running in Sector 24 was placed on the green belt, the residents created a ruckus
पानीपत। सेक्टर 24 में उझा रोड के पास स्थित एक शराब के ठेके को जब ग्रीन बेल्ट में शिफ्ट करने का प्रयास किया गया तो सेक्टरवासियों ने हंगामा कर दिया। यह शिफ्टिंग शुक्रवार रात को की जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान काफी संख्या में सेक्टरवासी मौके पर एकत्रित हो गए और ग्रीन बेल्ट में शिफ्ट किए जा रहे ठेके का विरोध किया। इसकी शिकायत उन्होंने शहर के नेताओं को भी दी। सूचना पाकर कराधान एवं आबकारी अधिकारी भी मौके पर गए। गुस्साए लोग जब नहीं समझें तो उन्होंने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर ठेका न खुलने देने का आश्वासन दिया। इसके बाद सेक्टरवासी शांत हुए।
विज्ञापन

गुस्साए सेक्टरवासियों ने कहा कि जब ये ठेका खाली प्लॉट पर था तो वैध था। अब यहां भाजपा नेता की कोठी बनने लगी तो अचानक ये अवैध हो गया, जिसे अब शिफ्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर वहां शराब को ठेका नहीं खुलने देंगे। जिस जगह ठेका खोला जा रहा है वहां रिहायशी कॉलोनी है। यहीं उनके बच्चों की स्कूल बसें रुकती हैं। परिवारों से महिलाएं भी सुबह-शाम घूमने निकलती हैं। ऐसे में शराब का ठेका खुलने से माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आखिर ग्रीन बेल्ट की जगह में शराब का ठेका खोलने की इजाजत किसने और किस आधार पर दी। इसके विरोध में पार्षद से लेकर आमजन भी ठेके के खिलाफ एकजुट हुए। इस दौरान सेक्टर-24 फेज-1 आरडब्ल्यूए के प्रधान जय भगवान कंसल व सेक्टर-24 फेज-2 आरडब्ल्यूए के प्रधान कवल सिंह सहारण भी शामिल रहे।

निकालेंगे समाधान : डीटीसी
शराब के ठेके का विरोध होने पर मौके का निरीक्षण किया गया। नियमानुसार ठेके को शिफ्ट करवाने का प्रयास किया जाएगा। शहरवासियों को परेेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- विजेंद्र सिंह, डीटीसी, आबकारी एवं कराधान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed