{"_id":"68acc0e6898269be0200f261","slug":"when-the-family-decided-the-relationship-the-girl-hanged-herself-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142560-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परिवार ने तय किया रिश्ता युवती ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परिवार ने तय किया रिश्ता युवती ने लगाया फंदा
Wed, 27 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी के लिए रिश्ता तय होने से नाराज युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात को युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात कहते हुए कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली थी कि एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई।
जांच में पता चला कि परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया था लेकिन वह उस रिश्ते से नाराज थी।
जिस कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।