{"_id":"62ec2f1a8841e97cb4382532","slug":"when-the-councilors-made-a-plan-to-catch-the-destitute-cows-the-officials-put-a-hindrance-by-citing-the-rules-panipat-news-knl1168857154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा गोवंशों को पकड़ने की पार्षदों ने बनाई प्लानिंग तो नियमों का हवाला देकर अधिकारियों ने डाली अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा गोवंशों को पकड़ने की पार्षदों ने बनाई प्लानिंग तो नियमों का हवाला देकर अधिकारियों ने डाली अड़चन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ती तादाद को लेकर बृहस्पतिवार को निगम नेताओं ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर रणनीति बनाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी नियम कानूनों समेत जानकारी के अभाव का हवाला देकर पीछे हट गए। इस पर निगम की सफाई कमेटी ने निर्णय लिया कि अब चाहे निगम या नेताओं को जिन भी शर्तों से गुजरना पड़े, वे इस समस्या का समाधान करवाकर ही दम लेंगे। इसके लिए निगम सदन से बरसत रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण नंदीशाला को निगम जमीन दो साल के लिए लीज पर दिए जाने की सहमति बनी। इसके साथ निगम की सफाई शाखा को गोवंश पकड़ने के लिए टेंडर लगाने की हिदायत दी गई। वहीं, निगम नेता अब शहरवासियों के साथ उद्योगपतियों से भी इस समस्या का हल करवाने की अपील करने की तैयारी में हैं। उन्होंने जनता से भी सहयोग मांगा है। इसके अलावा शहर की सभी गोशाला संचालकों के साथ बैठक करने की तैयारी की जा रही है, जिसमें सभी को गोवंश लेने की बात कही जाएगी।
इसे लेकर बृहस्पतिवार को पालिका बाजार निगम कार्यालय में मेयर अवनीत कौर के साथ निगम की सफाई कमेटी के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजीव दहिया, वार्ड पांच के पार्षद अनिल बजाज, वार्ड 16 पार्षद अतर सिंह रावल, वार्ड नंबर 15 से पार्षद पति जसमेर शर्मा और वार्ड नंबर 18 के पार्षद बलराम मकौल के साथ एएमसी नरेंद्र मलिक, डीएमसी जितेंद्र कुमार, सीएसआई जितेंद्र नरवाल और एएसआई गुरमीत भी शामिल रहे।
सफाई कमेटी के अध्यक्ष संजीव दहिया ने माना कि यह शहर की सबसे बड़ी समस्या है। उनके वार्ड में भी कई बार लोग बेसहारा गोवंशों की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। एक वृद्ध की तो मौत हो चुकी है। आए दिन शहर में भी हादसे होते रहते हैं। अब शहर में घूमने वाले करीब तीन हजार गोवंशों को गोशाला और नंदीशाला में भिजवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए निगम सदन की बैठक में निगम की जमीन को नंदीशाला और गोशाला को दो साल के लिए लीज पर देगा। इसके अलावा समिति की हरसंभव मदद की जाएगी। शहर में संचालित अन्य सभी गोशालाओं के प्रधानों के साथ बैठकर उन्हें कुछ गोवंश देने को लेकर बैठक की जाएगी। सांसद, ग्रामीण विधायक, डी-प्लान से भी कुछ बजट गोशाला और नंदीशाला के लिए मंजूर करवाया जाएगा। शहरवासियों के साथ उद्योगपतियों से भी सहयोग की अपील की जाएगी। जिन गोवंशों को पकड़कर जिस गोशाला में भेजा जाएगा उनका टैग बेसहारा गोवंशों पर लगाया जाएगा।