फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When recovery stopped, refinery officials were threatened

Panipat News: वसूली बंद हुई तो रिफाइनरी के अफसरों को दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
When recovery stopped, refinery officials were threatened
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रिफाइनरी से निकलने वाले तेल के टैंकरों से वसूली के लिए रिफाइनरी में घुसकर अधिकारियों को धमकी देने के मामले छह बदमाशों को सीआईए-वन ने अज्जीजुलापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों की पहचान सोनीपत के बिचपड़ी गांव के राजेंद्र व अंकित, गंगेसर गांव निवासी रमेश, करनाल के बड़ौता गांव के गोविंद, पानीपत के ददलाना गांव निवासी सोनू व करनाल के मूनक गांव निवासी दीपक के रूप में बताई है। अभी आरोपियों ने प्रति टैंकर 300 रुपये की वसूली करना कबूल किया है।
विज्ञापन

उनको कुछ समय से रुपये मिलने बंद हो गए थे। जीएम की शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रमेश और राजेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सुरेश सैनी ने शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि रिफाइनरी के जीएम ने वीरवार को थाना सदर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था कि सुबह 8:30 बजे चार गाड़ियों में 20-25 युवक आए। वे हथियारों से लैस होकर रिफानइरी के कोको गेट से जबरन अंदर घुस गए। वे पहले चालकों के केबिन में आए और उन्हें धमकी दी। इसके बाद पांच युवक जीएम कार्यालय में पहुंचे गए। उनको धमकी दी कि गाड़ियां उनके हिसाब से चलेंगी।

गाड़ी का शुल्क देना होगा। इसके बाद वह धमकी देते हुए वहां से चले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
एसपी भूपेंद्र सिंह ने मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम को अज्जीजुलापुर पुल के पास से बेलेनो कार सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से कार एक बंदूक व पिस्तौल बरामद की गई। अंकित, दीपक, गोविंद व सोनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed