फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When I complained about gang rape, I got death threats

Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी तो मिली जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
When I complained about gang rape, I got death threats
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के अंतर्गत एक कॉलोनी में तीन युवकों ने एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा तीन माह की गर्भवती हो गई। जब छात्रा की मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी तो महिला व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला और उसकी बेटी को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी से सहमे परिवार को घर छोड़ना पड़ा। अब महिला अपनी बेटी को लेकर मायके में रहने को मजबूर है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज तो कर लिया है लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़िता की मां आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस थाना के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन



पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। वो काम नहीं कर पाते। उसका भाई व माता-पिता उसको घर चलाने के लिए खर्चा देते हैं। उसकी 15 साल की बेटी कक्षा सातवीं की छात्रा है। 27 नवंबर 2023 को उनके पड़ोसी शिवम की शादी थी। शादी में उसकी मौसी का बेटा योगेश भी आया था। योगेश ने उसकी बेटी को स्नैप चैट की आईडी दी थी । उसकी बेटी योगेश को पहले से जानती थी। योगेश ने रात एक बजे उसकी बेटी को शिवम की छत पर बुलाया। यहां पर शिवम का दोस्त तरुण भी मौजूद था। योगेश व तरुण ने उसकी बेटी के साथ यहां सामूहिक दुष्कर्म किया। शिवम ने इसका पहरा दिया। तीनों ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। तीनों ने अगले दिन भी वीडियो वायरल करने का झांसा देकर उसकी बेटी से दोबारा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

22 फरवरी को उसकी बेटी कमरे में बैठकर रो रही थी। जब उसने अपनी बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद उसने 24 दिसंबर को इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दी। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया तो उसमें वो तीन माह की गर्भवती मिली। पुलिस ने तीन मार्च को उसकी बेटी को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने उसका गर्भपात कराया। आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि वो पैसे से सबकुछ खरीद लेंगे। उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। पुलिस ने आज तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। आरोपी उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए उसको अपना घर छोड़कर मायके में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

महिला पुलिस थाना प्रभारी आशा दहिया ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed