{"_id":"68e6b58fdfde1da81f098d19","slug":"when-gagan-was-stopped-from-getting-close-to-his-wife-his-friend-along-with-his-partner-murdered-him-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145179-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी से नजदीकियां बढ़ने पर टोका तो दोस्त ने साथी संग मिलकर की थी गगन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी से नजदीकियां बढ़ने पर टोका तो दोस्त ने साथी संग मिलकर की थी गगन की हत्या
Thu, 09 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। समालखा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोटरसाइकिल डीलर गगन की हत्या का जीआरपी पानीपत ने खुलासा कर दिया। गगन की हत्यारोपी नितिन के साथ दोस्ती थी। नितिन मृतक की पत्नी से भी नजदीकी बढ़ाने लगा था जिसका उसने विरोध किया था। इसी बात की रंजिश में नितिन ने अपने साथी अजय के साथ उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। जीआरपी ने मंगलवार शाम को भोड़वाल रेलवे स्टेशन के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को समालखा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गगन का शव मिला था। सिर पर चोट मारकर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया था। मृतक की पत्नी नेहा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी जिसमें दो संदिग्ध आरोपी नजर आए थे। पुलिस ने शक के आधार पर समालखा निवासी अजय और करनाल के कुंजपुरा गांव निवासी नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी नितिन ने बताया कि उसकी गगन से दोस्ती थी और उसके घर पर भी उनका आना जाना था। इस दौरान गगन की पत्नी से भी उसकी बोल-चाल शुरू हो गई। दोनों की नजदीकी बढ़ी तो गगन को शक होने लगा। जिस पर गगन ने उसे कई बार टोक दिया था जिससे वह रंजिश रखने लगा और उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
नितिन ने अपने अन्य साथी अजय को भी साजिश में शामिल कर लिया। वारदात के दिन वह गगन की दुकान पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दुकान बंद करा शराब पार्टी की। उसी दौरान साजिश के तहत उसने गगन की मोटरसाइकिल से शटर बंद करने वाला हैंडल निकालकर उसके सिर में वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हैंडल बरामद कर लिया। साथ ही रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
एक साल पहले ही हुई थी गगन की शादी
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि गगन और नेहा की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के पहले ही एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने उनका विवाह करा दिया था।