फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When asked to work in the fields, the workers killed the farmer with a sickle.

Panipat News: खेत में काम करने की कहा तो मजदूरों ने दरांती से किसान को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
When asked to work in the fields, the workers killed the farmer with a sickle.
पानीपत। सौदापुर गांव में मजदूरों ने एक किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। किसान ने अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों को फसल बांधने को कहा था। मजदूर फसल की गठरी न बांधने की बात पर अड़े थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। एक मजदूर ने किसान के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी व दूसरे से उस पर दरांती से हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मजदूर फरार हो गए। परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


सन्नी निवासी सौदापुर गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता फतेहचंद (52) पेशे से किसान था। उनके खेत में एकता विहार कॉलोनी का कमल व विक्की गेहूं कटाई का काम कर रहे थे। उसका पिता फतेहचंद भी खेत में काम कर रहा था। मंगलवार शाम को आंधी में उनके खेत से गेहूं की फसल उड़कर दूसरे के खेत में चली गई। उसके पिता फतेहचंद ने कमल व विक्की को फसल बांधने को कहा तो वह बहस करने लगे। उसके पिता ने कहा कि अगर दूसरे के खेत में फसल चली गई तो उनको काफी नुकसान होगा। इसलिए फसल की पुलियां बांधनी होगी। इस बात पर कमल व विक्की ने उसके पिता फतेहचंद के साथ बहस की। इसके बाद उसके पिता फतेहचंद अपने घर आ गए। वह उसकी मां दर्शनी देवी के साथ घर पर बात कर रहा था। इसी वक्त कमल व विक्की यहां पर अपने चार पांच दोस्तों के साथ आया और उसके पिता के साथ गाली गलौज करने लगा। उसके पिता फतेहचंद ने इसका विरोध किया तो इन्होंने उसके पिता के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी और दरांती से गर्दन पर हमला कर दिया। उसका पिता इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पिता फतेहचंद को आठ मरला के पास निजी अस्पताल में लेकर गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन


वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मामले की लिखित शिकायत मिल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed