फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   When asked to go to work, young man commits suicide by consuming poison

Panipat News: काम पर जाने की कहा तो युवक ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
When asked to go to work, young man commits suicide by consuming poison
बापौली। जालपाड़ गांव में परिजनों ने युवक को काम पर जाने को कहा तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक युवक चार दिन से काम पर नहीं जा रहा था। बापौली थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जालपाड़ गांव निवासी शातिर ने बताया कि वह नौ भाई-बहन थे। उसका पांचवें नंबर का भाई आमिर (19) रंगाई पुताई का काम करता था। आमिर पिछले चार दिन से काम पर नहीं जा रहा था। उन्होंने आमिर से इस बारे में पूछा लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने बुधवार सुबह आमिर को काम पर जाने की कही। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया। वह शाम को घर आया तो आमिर घर ही था। उसने अचानक से अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह आमिर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पानीपत में निजी अस्पताल में आया। तब तक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उसे हायर हेल्थ सेंटर में ले जाने की सलाह दी। वह दूसरे अस्पताल में उसे लेकर गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed