फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheels stopped after four hours of torrential rain

चार घंटे की मूसलाधार बारिश से थम गए पहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Wheels stopped after four hours of torrential rain
पानीपत। एसड़ी कॉलेज के सामने भरा हुआ दो- दो फुट पानी, लगा हुआ लंबा जाम । - फोटो : Panipat
पानीपत। फिर एक बार बारिश ने शहर में हर ओर पानी ही पानी कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चार घंटे मूूसलाधार बारिश हुई, जिसने शहर के जीटी रोड समेत अन्य राजमार्गों पर भी वाहनों के पहिए को कई घंटों तक थामे रखा। जीटी रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ठप जल निकासी व्यवस्था ने निगम के दावों की पोल फिर खोल दी। जीटी रोड पर कई जगह दो-दो फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

शहर की निकासी को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने नाला गैंग के लिए करीब 27 लाख रुपये का टेंडर बढ़ा दिया था। यहां तक कि निगम के पक्के झाड़ू वाले कर्मचारियों से भी निकासी का काम करवाने का दावा किया गया, फिर भी 157 किलोमीटर लंबे नाले एवं नालियों की सफाई नहीं हो सकी। सिर्फ दावे ही किए गए जो हर बारिश में धुल गए। नाला गैंग के 150 और निगम के पांच सौ कर्मचारियों के बावजूद शहर की निकासी ठप है।
विज्ञापन

शहर की इन मुख्य जगहों पर भरा पानी
इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, पालिका बाजार, सलारगंज गेट, पचरंगा बाजार, जीटी रोड, एसडी कॉलेज रोड, संजय चौक, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, विकास नगर, संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, सेक्टर 25 पार्ट-1, सेक्टर 29 पार्ट- 2, विद्यानंद कॉलोनी, उग्रा खेड़ी रोड, सनौली रोड, जाटल रोड, राज नगर, आजाद नगर, संजय कॉलोनी, नूरवाला, बरसत रोड एरिया, वार्ड 10 की तरफ से सेक्टर 11-12, पुरानी सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नूरवाला, आदर्श नगर व वीवर्स कॉलोनी समेत कई जगहों पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर पानी की वजह से जाम फंसे वाहन
जीटी रोड पर करीब दो फीट तक पानी भर गया। इससे कई वाहन पानी में बंद हो गए और इससे जाम लग गया। बाद में उन्हें दूसरे वाहनों की मदद से पानी से निकाला गया। शहर के जीटी रोड पर दोनों तरफ करीब डेढ़ घंटे का जाम लगा रहा। वहीं, आम तौर की तुलना में शहर की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या भी कम रही, लेकिन लोगों की परेशानी बरकार दिखाई दी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक केवल जीटी रोड पर जमा पानी की निकासी हो पाई।

नियमित रूप से सफाई है जारी
शहर में नियमित रूप से नाले व नालियों की सफाई जारी है। कई बार ज्यादा बारिश होने की वजह से निकासी में समय लग जाता है। वहीं कई बार ब्लॉकेज होने के बाद उसकी शिकायत मिलने पर उसे तुरंत प्रभाव से खुलवाने का काम भी किया जाता है। नाला गैंग के 150 कर्मचारियों के साथ निगम के करीब 500 सफाई कर्मचारियों को भी नाले, नालियों की सफाई पर लगे हैं। - जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed