{"_id":"662d912082f53f76920837da","slug":"wheat-lifting-intensifies-lifting-reaches-63-percent-panipat-news-c-244-1-pnp1001-117466-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं उठान तेज, 63 प्रतिशत पहुंचा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं उठान तेज, 63 प्रतिशत पहुंचा उठान
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी में गेहूं आवक के साथ खरीद लगातार चल रही है। अब एजेंसियों ने गेहूं का उठान भी तेज कर दिया है। मंडियों में गेहूं का उठान 63 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके साथ मंडियों में रास्ता दिखाई देने लगा है।
जिले की 12 मंडी और केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। शनिवार शाम तक 277356 एमटी गेहूं की आवक हुई। इसमें से 275010 एमटी गेहूं की खरीद की गई। सरकारी एजेंसियों ने 250334 एमटी गेहूं की खरीद की। वहीं एजेंसियों ने 158370 एमटी गेहूं का उठान किया। यह उठान 63 प्रतिशत पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारी पिछले कई दिनों से गेहूं उठान को लेकर सख्त हुए हैं। इसका असर उठान के साथ मंडियों में नजर आने लगा है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने बताया कि मंडियों में गेहूं का उठान तेज किया गया है। खरीद एजेंसियों को ट्रांसपोर्टरों के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की कही है।