फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheat is arriving in the markets from Uttar Pradesh, the administration has blocked the borders.

Panipat News: उत्तर प्रदेश से मंडियों में आ रहा गेहूं, प्रशासन ने सीमाओं पर की नाकेबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Wheat is arriving in the markets from Uttar Pradesh, the administration has blocked the borders.
सनौली। प्रशासन द्वारा यूपी के गेहूं पर सनौली हरियाणा पानीपत की मंडियों में सरकारी खरीद पर बेचने पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद भी बडी़ मात्रा में यूपी के किसान फिर भी अपने गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रालियों से सनौली यमुना बार्डर के रास्ते पानीपत की मंडियों में आ रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने हरियाणा व यूपी बॉर्डर स्थित यमुना पुल पर पुलिस नाका लगाया गया है। यूपी के जो किसान अपना गेहूं लेकर आ रहे है तो उनके कागजात देखकर गेहूं की ट्रैक्टर-ट्रालियों को वापस यूपी में ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि दिनभर में यूपी के अनेक किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों से गेहूं पानीपत की मंडियों में लेकर आ रहे थे तो उनको चेतावनी दे कर वापस यूपी की ओर भेजा गया है। हालांकि कई किसानों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनके खेत तो यमुना पार यूपी की तरफ है और इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। मार्किट कमेटी सचिव व थाना पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सनौली थाना पुलिस ने यमुना पुल बॉर्डर पर नाका लगाया गया है और यूपी का गेहूं हरियाणा में लाने पर रोक लगाई गई हैं। हरियाणा बॉर्डर पर यूपी की ओर से आने वाले गेहूं के ट्रैक्टर ट्रालियों को वापस यूपी की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed