{"_id":"0e806216914a3902343ea4efed8d2a8d","slug":"were-drinking-beer-in-the-car-indecent-acts-farmers-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर पीकर कार में कर रहे थे अश्लील हरकतें, किसानों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर पीकर कार में कर रहे थे अश्लील हरकतें, किसानों ने धुना
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल। गांव खुखराना के खेतों में एक युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहे कार सवार युवकों को टोके जाने पर वे किसान पर रौब गांठने लगे।
गुस्साएं आसपास के किसानों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। मामला बिगड़ता देखकर लड़कों ने गलती मानकर पिंड छुड़ाया।
किसानों ने बताया कि खुखराना के खेतों में शाम के समय एक लड़की व दो लड़के कार में सवार होकर आए। उन्होंने किसान सतपाल के खेत के पास पहले तो बीयर पी और फिर अंधेरा होने पर कार में ही अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
जब किसान ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा तो वह रौब दिखाने लगे। इतनी देर में आसपास के किसान भी आ गए। सारा माजरा देखकर उन्होंने लड़कों की धुनाई कर दी। साथ ही उनके परिजनों व पुलिस को बुलाने की बात कहने लगे।
इस पर लड़कों ने किसानों के पैर पकड़ लिए और माफी मांगी। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने उन्हें माफ कर दिया।
किसानों ने बताया कि यहां पर माइनर के पास आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है। अगर यहां पर पुलिस गश्त करे तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।