फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Went to the house threatening woman

घर में घुसकर महिला को धमकी

Sat, 02 Aug 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना बापौली के अंतर्गत घर में घुसकर जबरन लड़की का मोबाइल बदलने पर विरोध करने पर उसकी मां को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने इसमें एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे के कुम्हार मोहल्ला निवासी एक महिला ने थाना बापौली पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि बीते दिन साना नाम का एक युवक उसके घर में घुस गया और उसकी लड़की का मोबाइल बदलने लगा।

उसने उसको पकड़ लिया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसको चाकू के बल पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना बापौली पुलिस ने महिला की शिकायत पर साना के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही काबू कर लेगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक और पदाधिकारी में हाथापाई
समालखा। जांगड़ा धर्मशाला में भाजपा की बैठक के बाद पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर और भारतीय जनता पार्टी के एक मोर्चा के पदाधिकारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बाद में हाथापाई में तबदील हो गई। पूर्व विधायक ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचवटी स्थित जांगड़ा धर्मशाला शुक्रवार को भाजपा की मीटिंग थी। इसमे कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विस उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। मीटिंग समाप्त होने के बाद पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर और भाजपा के एक पदाधिकारी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो बात में हाथापाई में तब्दील हो गई।


इस दौरान स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास भी किया। पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई है पूर्व विधायक की ओर से मामले की लिखित शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।
महाबीर, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed