{"_id":"613527f38ebc3e7a200ecc10","slug":"welding-worker-dies-due-to-breaking-of-cement-sheet-case-against-five-including-company-owner-panipat-news-knl8227004","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल में सीमेंट का शेड टूटा, सफाई कर रहे श्रमिक की 30 फुट नीचे गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल में सीमेंट का शेड टूटा, सफाई कर रहे श्रमिक की 30 फुट नीचे गिरकर मौत
विज्ञापन
पसीना रोड स्थित कुंदन राइस मिल में सीमेंट शीट की छत से गिरकर सफाई कर रहे वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने कंपनी के मैनेजर और सुपरवाइजर पर बिना सुरक्षा उपकरणों के जबरन सफाई के लिए पिता को छत पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। बेटे की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने कंपनी मालिक, मैनेजर और सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव जाटल निवासी रविंद्र ने बताया कि उनके पिता नौरंग सैनी शेड लगाने और वेल्डिंग का काम करते थे। वह पसीना रोड स्थित कुंदन राइस मिल में कई बार काम करने के लिए जाते रहते थे। कुछ दिन पहले राइस मिल को दिल्ली की नेचर प्लस कंपनी ने लीज पर ले लिया था। शुक्रवार को बुलाने पर पिता वेल्डिंग उपकरण लेकर वहां गए थे। दोपहर तक मिल में वेल्डिंग का काम किया। शाम चार बजे के करीब नेचर प्लस कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र एवं विजय कुमार और सुपरवाइजर धनंजय ने पिता को सीमेंट शीट से बनी छत की सफाई करने के लिए चढ़ा दिया। पिता शीट पर जमी मिट्टी हटा रहे थे, तभी शीट टूट गई और वह 30 फुट नीचे जा गिरे। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बेटे ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में हादसे के बावजूद परिजनों को सूचना नहीं दी गई। जब शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे तक पिता घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। कोई सुराग नहीं लगा तो वह रात एक बजे घर वापस लौटा। राइस मिल के सिक्योरिटी गार्ड से फोन पर बातचीत की तो उसने कहा कि पिता शाम छह बजे ही फैक्टरी से निकल गये थे।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार की सुबह पिता के फोन नंबर को एक एप के जरिए ट्रेस किया तो राइस मिल की लोकेशन मिली। वहां जाने पर पिता की बाइक फैक्टरी के बाहर खड़ी थी। अंदर जाने पर सुपरवाइजर ने हादसे के बारे में बताया। पिता की मौत के लिए बेटे ने नेचर प्लस कंपनी मालिक रवि अग्रवाल, अजय कटियाल, मैनेजर राघवेंद्र एवं विजय कुमार, सुपरवाइजर धनंजय को जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे के बयान पर फैक्टरी मालिक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अंकित कुमार, सेक्टर-29 थाना प्रभारी