फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Welcome to the players who returned after winning the gold medal

समालखा: गोल्ड जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the players who returned after winning the gold medal
समालखा। वुशु और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र नीरज और 11वीं की छात्रा निधि का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 11 अक्तूबर को मधुबन में हुई थी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सुरेंद्र सरोहा ने बताया कि डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल मधुबन में 11 अक्तूबर को हुई थी, जिसमें 11वीं की छात्रा निधि ने बॉक्सिंग के 53 किग्राग्राम भार वर्ग में गोल्ड और 12वीं के छात्र नीरज ने वुशु के 72 किग्रा भार वर्ग बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। फाइनल में निधि ने डीएवी थर्मल को हराया, जबकि वुशु के फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल मधुबन को हराकर नीरज ने गोल्ड जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन नवंबर में होने वाली जोनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। डीएवी स्कूल की प्राचार्या भव्या शर्मा और स्टाफ ने विद्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल को-ऑर्डिनेटर कुलिश नंदवानी, कविता नागपाल, रचना नागपाल, सरिता वर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed