फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bapa Sadhura's team won the cricket tournament final.

Panipat News: बापा साढ़ूरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bapa Sadhura's team won the cricket tournament final.
बाबैन। गांव खैरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ ब्लॉक समिति
बाबैन। गांव खैरा के स्टेडियम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों 40 टीमों ने भाग लिया। ब्लॉक समिति पिपली के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा ने गांव खैरी और जय नगर (पंजाब) की टीमों के बीच मैच का शुरू करवाया। इस मुकाबले में खैरी की टीम ने जय नगर की टीम को तीन रन से हराकर जीत हासिल की, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बापा साढ़ूरा की टीम ने गुढ़ा गांव की टीम को हराकर जीता।
विज्ञापन

इस दौरान चीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडल जीतने वाले और प्रतिभावान खिलाड़ियों को नौकरियां तथा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित कर रही है। खेलों के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी जिला और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, महिंद्र सिंह, फतेह सिंह, हर्ष, दीपी सहित अनेक युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed