फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Welcome of the BJP Yuva Morcha State President

Panipat News: भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Welcome of the BJP Yuva Morcha State President
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अक्षय दहिया को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य। भाजपा
सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा श्याम कमल कार्यालय में संगठनात्मक परिचय बैठक हुई। बैठक में पहुंचने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमित पंडित के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया को फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। संगठनात्मक परिचय बैठक में भाजपा हरियाणा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है और हम सभी युवा वर्ग को इस विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देना है। युवाओं को भाजपा पार्टी के इतिहास, विकास और विचार पर संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुल कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है और युवा वर्ग ही आने वाला भविष्य है इसलिए सही रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है और भाजपा पार्टी में ही एक निम्न स्तर का कार्यकर्ता भी मेहनत कर उच्च पद पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री सुमित जागलान, प्रदेश सचिव जयदेव, प्रदेश आईटी प्रमुख सुनील कपूर, हांसी प्रभारी चांद भाटिया, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष सचिन, रोहतक जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल, संजय सैनी, विकास रुहल, मयंक भट्ट, अक्षय मिगलानी, देवांश शर्मा व गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed