फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Weather changes during Nautapa, strong winds bring relief from the heat

Panipat News: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं से गर्मी से मिली राहत

Fri, 29 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Weather changes during Nautapa, strong winds bring relief from the heat
पानीपत। नौतपा के चौथे दिन वीरवार सुबह हल्के बादल छाने और करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वीरवार को मौसम ने करवट ली, जिससे लू के थपेड़ों और तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि दोपहर में यह 18 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसराना निवासी रामचंद्र ने बताया कि बुधवार को तेज लू और भीषण गर्मी के कारण 44 डिग्री पारे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं, वीरवार को चली तेज हवाओं से गर्मी का असर कम महसूस हुआ और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से दोपहर के समय कूलर और एसी भी गर्मी से राहत देने में नाकाफी साबित हो रहे थे, लेकिन वीरवार को मौसम सुहावना रहने से लोगों ने राहत महसूस की। किसानों के लिए भी संभावित बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। बारिश होने पर ज्वार की फसल में सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी।




कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



दिन
अधिकतम/न्यूनतम तापमान

वीरवार
39/25

शुक्रवार
36/24

शनिवार
34/25

रविवार
34/25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed