फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   WC did not find records of Pasina Kalan Madrasa

Panipat News: सीडब्ल्यूसी को पसीना कलां मदरसे का नहीं मिला रिकॉर्ड

Sat, 27 Sep 2025 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
WC did not find records of Pasina Kalan Madrasa
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पसीना कलां गांव स्थित मदरसे के बच्चे को बांधकर पीटने के मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस आरोपी मौलवी जीशान को दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीडब्ल्यूसी ने इसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उपायुक्त को पत्र में मदरसे को बंद करने और जिले के बाद बाकी मदरसों के दस्तावेज की जांच कराने की सिफारिश की है। वहीं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य डाॅ. मुकेश आर्य ने बताया कि पसीना कलां गांव स्थित मस्जिद की प्रबंधन से मदरसा से संबंधित दस्तावेज की मां गकी थी। प्रबंध कोई इस्तावेज नहीं दिखा पाई है। माैलवी जीशान की शिक्षा से संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिए गए हैं। माैलवी के बारे में भी प्रबंधन के पास कुछ दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में बाल कल्याण समिति ने मदरसे काे बंद कराने के लिए डीसी को पत्र लिखा है। जिले में बाकी जगह चल रहे मदरसों की भी जांच करने की मांग की है। ग्राम पंचायत सरपंच व पार्षद से इसकी रिपोर्ट ली जा सकती है। सीडब्ल्यूसी मदरसाें का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

यह है मामला
पसीना कलां गांव स्थित मदरसे में दो दिन पहले माैलवी जीशान पर आठ वर्षीय बच्चे काे बांधकर बुरी तरह से पीटने के आरोप लगाए थे। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने इसमें परिजनोंं की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी मौलवी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने का दावा कर रही है। अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी मौलवी जीशान की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अनिल, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed