फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waterlogging in the city due to rain, damage to paddy in the fields

Panipat News: बारिश से शहर में जलभराव, खेतों में धान को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to rain, damage to paddy in the fields
पानीपत/ समालखा। भाद्र मास के अंतिम दिनों में दो दिन से चल रही मध्यम बारिश शहर से लेकर खेतों तक के लिए नुकसानदायक बन रही है। बारिश के चलते जहां शहर में जगह-जगह पानी भर गया है, वहीं खेतों में धान की फसल गिर गई है।
विज्ञापन

इसका असर धान की अगैती फसल की कटाई पर भी पड़ने लगा है। मंडी में अपेक्षाकृत धान नहीं पहुंच पा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने 5.8 एमएम बारिश बताई है। शनिवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश तेज हो गई। दोपहर बाद ढाई बजे तक हल्की से मध्यम बारिश चलती रही। इससे पूरा दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के चलते शहर में कई जगह सड़कों व गड्ढों में पानी जमा हो गया। कई कॉलोनियों में कीचड़ बन गया। लोगों को यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार सीजन से पहले पानी निकासी के दावे किए गए थे लेकिन आज तक व्यापक प्रबंध नहीं किए जा सके। प्रशासन से लेकर जिम्मेदारी अधिकारियों के दावे हर बार बारिश में बहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश के चलते धान की कटाई का कार्य भी बंद हो गया है। वहीं पक्की फसल गिर गई है। जिसके चलते किसानों को उत्पादन घटने और दाना काला पड़ने का डर सताने लगा है। मनाना गांव निवासी राजेश ने बताया कि धान की अधिकतर फसल बारिश व हवा के चलते गिर गई है। अगैती फसल में नुकसान का डर है। जौरासी गांव निवासी मनोज ने बताया कि धान की कटाई शुरू करनी थी लेकिन बारिश के चलते रोक दी गई है। इन सबके बीच समालखा की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को धान की 1509 किस्म की 250 क्विंटल धान खरीदी गई। यह 2200 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल के रेट खरीदी। मंडी सुपरवाइजर संदीप ने बताया कि एक सितंबर को धान की खरीद शुरू की थी। अब तक 1200 क्विंटल धान पहुंची है। एजेंसियों ने इसकी खरीद की है। शुक्रवार को बारिश के चलते मंडी में धान की आवक कम रही। मनाना
बापौली में सबसे अधिक बारिश
क्षेत्र बारिश (एमएम)
पानीपत 02
समालखा 06
इसराना 02
बापौली 13
मतलौडा 06
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed