फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water receded from the industrial area, 100 cleaning warriors engaged in cleaning the silt

Panipat News: औद्योगिक क्षेत्र से उतरा पानी, गाद साफ करने में जुटे 100 सफाई योद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Water receded from the industrial area, 100 cleaning warriors engaged in cleaning the silt
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र से पानी उतरने के बाद सड़क की सफाई करते नप कर्मचारी।संवाद
अंबाला। छावनी के बाढ़ प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र के हालात सुधारने के लिए जी-तोड़ कोशिश चल रही है। नगर परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र की सफाई के लिए 100 सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग गलियों में उतारा है जोकि काम में जुट गए हैं। अब सड़क किनारे बिखरे कीचड़ को समेटने का कार्य शुरु किया गया है। वहीं कीचड़ को भी साथ के साथ ट्रॉली में डालकर दूर-दराज के क्षेत्रों में फेंका जा रहा है ताकि उद्योगपति व उनके परिजनों सहित फैक्टरियों में आने वाले श्रमिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस क्षेत्र में जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके और अगर कोई श्रमिक बीमार है तो उसे उपचार मिल सके। इस सुविधा के तहत अस्थायी तौर पर मेडिकल वैन भी औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मशीनों ने किया काम
जनस्वास्थ्य विभाग की सुपर सकर मशीन ने शनिवार दोपहर से पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया था जोकि देर रात तक चलता रहा, इसकी बदौलत रविवार को औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से जलभराव से मुक्त नजर आया। इसलिए अब गलियों और सड़कों को साफ करने के लिए अग्निशमन विभाग की मदद ली जा रही है ताकि सड़कों से गंदगी को हटाया जा सके। इसके अलावा बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी कार्य शुरू कर दिया है, जहां-जहां भी बिजली के मीटर खराब हो गए हैं, उन्हें बदला जा रहा है और बिजली की सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए भी तारों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर रविवार को नगर परिषद के 100 कर्मचारियों ने औद्योगिक क्षेत्र से कीचड़ उठाने का काम शुरू कर दिया है। सड़काें से पानी उतर चुका है और अब व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर अंबाला।

जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं। छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को वैन सहित तैनात किया जाएगा ताकि यहां काम करने वाले श्रमिकों व लोगों की जांच उपरांत उपचार किया जा सके।

- राकेश सहल, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed