फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water reaches BBMB power house, submerged equipment

Panipat News: बीबीएमबी पावर हाउस तक पहुंचा पानी, जलमग्न हुए उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Water reaches BBMB power house, submerged equipment
पानीपत। गांव नांगल खेड़ी और सिवाह के पास जीटी रोड पर भरा पानी, वाहनों की गति से उठने वाले लहरों के साथ सर्विस लेन पर जमा होने लगा। ज्यादा पानी भरने की वजह से ये पानी 400 केवी वाले बीबीएमबी पावर हाउस तक पहुंच गया और कॉलोनी समेत पावर हाउस के अंदर तक चला गया। इससे पूरी कॉलोनी के साथ बीबीएमबी के पावर हाउस के उपकरण तक बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। इस दौरान कर्मचारियों ने कट्टों में मिट्टी भरकर पानी रोकने की काेशिश की, लेकिन पानी नहीं रुकने पर जेसीबी की मदद से अधिकारियों ने बीबीएमबी के मुख्य गेट के सामने अस्थायी बांध बना दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी मेन लाइन ब्रेकडाउन नहीं हुई और कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ। बीबीएमबी एक्सईएन सतीश पहल ने बताया कि अगर बारिश आधा घंटा और हो जाती तो काफी पानी बीबीएमबी पावर हाउस में घुस जाता। जिससे पूरे हरियाणा के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed