फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   water problam,panipat civic issue,panipat news,road

‘करोड़ों टैक्स देने पर भी मिलती नहीं सुविधाएं’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
water problam,panipat civic issue,panipat news,road
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल के उद्यमी पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां की 200 टेक्सटाइल, धागा व डाइंग यूनिट सरकार को एक हजार करोड़ से अधिक रुपये टैक्स के रूप में देते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां के उद्यमियों को गंदे पानी की निकासी तक की सुविधा नहीं मिली है। उद्यमी नालों के निर्माण के लिए तीन साल से संघर्ष कर रहे हैं। इसके साथ दो साल से सड़कों का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए विधायक प्रमोद विज ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों, एचएसआईआईडीसी व बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान विधायक ने उद्यमियों की समस्याएं सुनी। विधायक ने एचएसआईआईडीसी व बिजली निगम के अधिकारियों को जल्द नाले के निर्माण कार्य, सड़कों के निर्माण कार्य, बिजली के पोल हटाने व पेड़ पौधों के रखरखाव के निर्देश दिए। विधायक ने यहां ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण भी किया। विधायक विज ने काम की धीमी गति पर प्रशासनिक अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बिजली पोल हटाने की फाइल मुख्यालय पहुंची
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में नाले के काम में सबसे बड़ी बाधा बिजली के पोल बने हुए हैं। इनके कारण नालों का काम नहीं हो पा रहा। ठेकेदार वहां नालों की खुदाई करवा रहा है, जहां पोल नहीं हैं। एचएसआईआईडी ने बिजली निगम को पोल हटाने को कहा है। बिजली निगम ने प्रशासन से इसके लिए 85 लाख रुपये मांगे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों ने पोल हटाने की फाइल को चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया है। वहां से ये एस्टीमेट पास होगा। विधायक प्रमोद विज ने उद्यमियों को चंडीगढ़ मुख्यालय से जल्द एस्टीमेट पास कराने के आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने मांगे ट्री गार्ड
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सबसे बड़ी परेशानी बरसात व आंधी में पेड़ पौधों का गिरना है। इसी कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। उद्यमियों ने विधायक विज से ट्री गार्ड की मांग की है। विधायक ने उन्हें तुरंत प्रभाव से 500 ट्री गार्ड देने का आश्वासन दिया है।
बरसात में समस्या बनेगी गंभीर
अब तक ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली के खंभे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। ये फाइल चंडीगढ़ है। एस्टीमेट पास होने में 10-15 दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद खंभे हटाए जाएंगे और फिर नालों की खुदाई होगी। ऐसे में जुलाई माह में नालों का काम पूरा होने की उम्म्मीद कम है। ऐसे में बरसात के समय में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के हालात और भी अधिक खराब हो सकते हैं। उद्यमी इसी को लेकर चिंतित हैं।
समस्याओं का गंभीरता से समाधान होगा
उद्यमियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। अधिकारियों को उद्यमियों की समस्या का प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए हैं। पोल हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। नालों व सड़कों का जल्द काम पूरा कराने पर जोर है। -प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
उम्मीद, काम जल्द पूरा होगा
नालों का काम अधूरा होने से परेशानी है। जब तक पोल नहीं हटेंगे तब तक नालों का काम पूरा नहीं होगा। विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द काम पूरा होगा। कई सालों से यहां के उद्यमी अपनी समस्याओं से लड़ रहे हैं। -विनोद ग्रोवर, प्रधान ओल्ड इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन
व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर
सुविधाओं का टोटा होने से यहां के व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। यहां ना तो अब तक सड़कों का काम पूरा हुआ है और ना ही गंदे पानी की निकासी की सुविधा है। अब विधायक ने आश्वासन दिया है कि यहां के काम प्राथमिकता से पूरा कराएं जाएंगे। -सतीश गोयल, उद्यमी
यहां समस्याओं पर ध्यान दें
प्रशासन से अपील है कि समस्याओं पर ध्यान दें और प्राथमिकता से उनका हल कराएं। यहां के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। अब बरसात में हालात बहुत अधिक खराब हो सकते हैं। प्रशासन को इसे ध्यान में रखते हुए मजबूत प्लानिंग बनानी चाहिए। -एमपी सिंह, उद्यमी

टैक्स के बाद भी सुविधाएं नहीं
पानीपत हजारों करोड़ रुपये टैक्स के रूप में भरता है। फिर भी यहां के उद्यमियों को सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। समस्याएं भी सीवरेज, सड़कों व नालों की है। प्रशासन का काम है कि वो उन्हें सुविधाएं दें। -पवन छाबड़ा, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed