{"_id":"68a123f6798a42aee4024006","slug":"water-level-in-yamuna-reached-close-to-warning-mark-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142080-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना में पानी चेतावनी के निशान के नजदीक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना में पानी चेतावनी के निशान के नजदीक पहुंचा
विज्ञापन
सनौली। पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्र में तेज बारिश के चलते यमुना में पानी खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया है। शनिवार को यमुना में 230.50 मीटर पर पानी चला। जबकि चेतावनी का निशान 231.00 मीटर पर है। यानी यमुना में पानी चेतावनी निशान के नजदीक बह रहा है। इन सबके बीच नवादा-आर के बाद खोजकीपुर खुर्द गांव के पास कटाव शुरू हो गया है। किसान शनिवार सुबह खेतों में पहुंचे तो कटाव पाकर सिंचाई विभाग को सूचना दी।
किसान पहल सिंह, भीम सिंह, कृष्ण, काला व महका ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा बनाई पत्थरों की दो ठोकरों के बीच यमुना में कटाव आया है। उन्होंने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी और मिट्टी के कट्टे डालकर कटाव बंद करना शुरू किया। सिंचाई विभाग के जेई हरीश शनिवार को दोपहर बाद बेलदारों व जेसीबी मशीन के साथ गांव पहुंचे। जेसीबी द्वारा मिट्टी के कट्टे कटाव के स्थान पर रखवाए। बेलदारों ने कटाव पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनी भी डालली। किसानों ने कहा कि 10 एकड से ज्यादा भूमि में कटाव हुआ है और पानी तकरीबन तटबंध तक पहुंच चुका है।
नवादा आर में कटाव रोकने के काम जारी
यमुना नदी में तटबंध के अंदर पानी के तेज बहाव ने गांव नवादा आर के किसानों की करीब 20 एकड़ भूमि में कटाव कर दिया है। यह अभी पूरी तरह से रुका भी नहीं है। नवादा आर के पूर्व सरपंच ताहिर, जोगिंद्र सरपंच, सलीम अहमद, अख्तर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि गांव के पास तटबंध के अंदर सिंचाई विभाग द्वारा कटाव रोकने का काम चार दिन से बंद था। शनिवार को दोबारा काम शुरू किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटाव रोकने में सिंचाई विभाग ढिलाई से काम कर रहा है। यदि यही हालात रहे तो कटाव तटबंध तक पहुंच सकता है। इस क्षेत्र के जेई मोहित ने बताया कि गांव नवादा आर के पास कटाव रोकने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल ने कहा कि यहां पर सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ बचाओ के प्रबंध जून महीने में किए जाते हैं। जबकि जुलाई में यमुना में ज्यादा पानी आ जाता है।
विज्ञापन
वर्जन :
सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। तटबंध की एसडीओ, जेई व बेलदारों की टीमें निरंतर निगरानी कर रही है। खोजकीपुर और नवादा-आर गांव में कटाव भरा जा रहा है।