फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water in the streets and streets due to continuous rain

लगातार बारिश से सड़कों-गलियों में पानी ही पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water in the streets and streets due to continuous rain
पानीपत। सेक्टर 11-12 स्थित रोड पर भरे हुए दो-दो फुट से गुजराता हुआ ओटा व अन्य वाहन। - फोटो : Panipat
पानीपत। मानूसन की करीब 12 घंटे तक लगातार बारिश फिर से नगर निगम को मुंह चिढ़ाती नजर आईं। हाईवे, सड़कें, गलियां, कालोनियों और बाजार हर जगह पानी दिखा। यहां तक कि कई कालोनियों में पानी घरों में घुस गया। लोग दिन भर पानी निकालते रहे। सुबह पांच से शुरू हुई बारिश शाम को पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चार घंटे तेज बारिश हुई, जिससे पूरे शहर का हाल बेहाल कर नगर निगम और जिला प्रशासन के निकासी की तैैयारियों की पोल खेेलकर रख दी।
विज्ञापन

नगर निगम ने वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश से भी सबक नहीं लिया। इन दौरान चार दिन के दौरान भी कहीं नाला गैंग नहीं दिखा, नतीजा शहर के बाशिंदों को फिर से सोमवार को परेशानी झेलनी पड़ी। जीटी रोड पर जलभराव से जाम की स्थिति बनी और नाला गैंग की गैर मौजूदगी में लोग खुद ही जाम नालियां खोलने में जुटे रहे, जिससे पानी निकले। शहर की आउटर कालोनियों की सीवर लाइन बरसाती पानी के साथ गंदगी जाने से ब्लॉक हो गईं, नतीजा शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही बाजारों, घरों, मंडियों और कॉलोनियों तक में घुसता गया।
विज्ञापन

बबैल रोड, कुटानी रोड, उझा रोड और पॉश कालोनी मॉडल टाउन की हालत खराब
शहर की ऑउट कॉलोनियों की बात करें तो पूर्व दिशा में बबैल रोड, कुटानी रोड, उझा रोड के दोनों और सटी सभी कॉलोनियों में हालत बदतर रहे। वहीं शहर की पॉश कालोनी के हालत भी जलभराव से खराब रहे। उत्तर दिशा में बरसत रोड से सटे नूरवाला के साथ लगती वार्ड नंबर-2 और तीन की कई कॉलोनियां बरसाती पानी में डूब गई। इसके साथ सचिवालय के पीछे सेक्टर-6 से लगते एरिया, काबड़ी रोड़, असंध फ्लाईओवर के नीचे, आदर्श नगर, पुराना औद्योगिक क्षेत्र समेत वार्ड नंबर-22 और 23 में सबसे ज्यादा जलभराव रहा। शहर के उत्तर में अनाज मंडी बरसाती पानी से पूरी तरफ डूबी रहीं। इसके साथ सब्जी मंडी में भी पानी भर गया। विकास नगर, नांगल खेड़ी, आजाद नगर, राज नगर समेत कृष्ण पुरा व शिव नगर में भी बरसाती पानी दिखाई दिया। शहर के दक्षिण एरिया की बात करें तो शुगर मिल के नए रोड, जाटल रोड, सौंदापुर, मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, आठ मरला कॉलोनी में भी बरसाती पानी से जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखा नाला गैंग, खुद ही करनी पड़ी सफाई
मानसून के सीजन को देखते हुए नगर निगम द्वारा नाला गैंग का टेंडर इसलिए बढ़ाया गया था ताकि शहरवासियों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़ा, इसके बाद भी आधे शहर में जलभराव हुआ। कहीं भी नगर निगम की नाला गैंग काम करती नजर नहीं आई। वहीं, जीटी रोड से भी बरसाती पानी की निकासी के लिए फुटपाथ के नीचे बने नाले के स्लैब हटाया गए, तब कहीं बरसाती पानी की निकासी हुई।

शहर की सफाई का काम चालू: नगर निगम
शहर की सफाई का काम चालू है। नाला गैंग शहर की नालियों की सफाई करने पर जुटी हैं। निगम की ये रूटीन की कार्रवाई है, जो चलती रहेगी। इसके अलावा जहां से भी शिकायत मिलती है, पहले वहां सफाई कराई जाती है। - रिंकू शर्मा, जिला सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed