{"_id":"68b0a932b69d22ac650a5132","slug":"water-filled-in-the-underpass-villagers-lost-contact-with-the-city-panipat-news-c-244-1-pnp1006-142766-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंडरपास में भरा पानी ग्रामीणों का शहर से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंडरपास में भरा पानी ग्रामीणों का शहर से संपर्क कटा
Fri, 29 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मनाना अंडरपास में जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। मनाना रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास में बारिश का पानी भरने से मानना गांव के लोगाें का शहर से संपर्क कट गया है। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जलभराव की समस्या को जल्द ही दूर नहीं किया गया सरकार व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी के अनुसार पिछले दो तीन दिन से हो रही बारिश से मनाना रेलवे फाटक-44 पर निर्माणाधीन अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल निकलना दूभर हो गया है। मनाना रेलवे फाटक पर पिछले पांच सालो से रेलवे व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ओवरब्रिज व अंडरपास बनाया जा रहा है। जिससे मनाना गांव के साथ लाइन पार की काॅलोनियों व आधा दर्जन गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीण कई बार ओवरब्रिज व अंडरपास को चालू कराने के लिए गुहार लगा चुके है लेकिन कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ विधायक मनमोहन भड़ाना ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और फाटक-44 पर निर्माण पूरा नहीं होता जब तक फाटक- 43 को खुलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया।