फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water crisis in Prajapat Mohalla for 15 days

Panipat News: प्रजापत मोहल्ले में 15 दिनों से जल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Prajapat Mohalla for 15 days
राजौंद। खंड मुख्यालय के किठाना गांव के प्रजापत मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण मोहल्लावासी परेशान है। आलम यह है कि लोग हाथों बर्तन लेकर पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। संबंधित विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा। जिसे लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होता तो वह फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। मोहल्लवासी मनोज कुमार, अमित, अनूप, रामनिवास, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, शांति देवी,कमलेश व पूनम ने बताया कि ट्यूबवेल के पानी का स्त काफी नीचे जाने के कारण, बोर के आसपास के घरों तक ही पानी जाता है। जबकि नरवाना थूआ मोड़ के आसपास के घरों में पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed