फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Watchman attacked with knife, wife also beaten

Panipat News: चौकीदार पर चाकू से हमला, पत्नी को भी पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Watchman attacked with knife, wife also beaten
पानीपत। शौंदापुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने गांव के चौकीदार व उसकी पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। चौकीदार पर चाकुओं से हमला किया गया। हमले में वह घायल हो गया। आरोपी परिवार चौकीदार व उसकी पत्नी के उनकी गली से गुजरने से नाराज था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शौंदापुर गांव निवासी दर्शना देवी ने बताया कि उसका पति विनोद गांव का चौकीदार है। वह शौंदापुर गांव के सरकारी स्कूल में बतौर कुक कार्यरत है। वह सोमवार शाम साढ़े बजे तक अपने पति विनोद के साथ अपने घर जा रही थी। रास्ते में उन्हें गांव का अमरीक मिला। उसने उनका रास्ता रोक लिया। वह उसके पति विनोद से कहने लगा कि वह उनकी गली में क्यों में आया है। उसके पति विनोद ने कहा कि वह बिरजो के घर जा रहे हैं। इसी बात को लेकर वह उसके पति विनोद के साथ मारपीट करने लगे। अमरीक का बेटा दीपक, उसकी पत्नी व उसकी दो बहन शीला व अंग्रेजो भी वहां पर आ गई। दीपक ने उसके पति विनोद पर चाकू से हमला कर दिया। उनको इन सभी ने बुरी तरह से पीटा। फिर ये यहां से उन्हें धमकी देकर चले गए। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed