Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Waste trader stabbed to death while returning from shop due to enmity

Panipat News: रंजिश में वेस्ट कारोबारी की दुकान से  लौटते समय चाकू से गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Waste trader stabbed to death while returning from shop due to enmity
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर की खटीक बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब सात बजे वेस्ट कारोबारी विक्रम उर्फ विक्की (38) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विक्रम शाम को अपनी दुकान से घर वापस लौट रहे थे। परिजनों ने कॉलोनी के ही कुछ युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि सट्टेबाजी की शिकायत करने पर पहले भी विक्रम पर हमला किया था और उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी थी। आरोपियों में से कई हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए थे।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 की पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीक बस्ती के संजय पंवार ने बताया कि उनके छोटे भाई विक्रम की शादी हो चुकी है और वह वेस्ट कपड़े का काम करते थे। वह शुक्रवार शाम करीब सात बजे काम से घर लौट रहे थे। उनके साथ में भतीजा जयदीप भी था। वह जैसे ही घर के पास पहुंचे तो कॉलोनी हे ही बिट्टू, अक्षय, साहिल, बिट्टू के बेटे और शोंधापुर के दीपक ने उनको घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। जिससे विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गए। वह विक्रम को जिला नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीमें घटनास्थल और जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तीन टीमों को हमलावरों की गिरफ्तारी में लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed