{"_id":"6456c5819f314f7a410589fb","slug":"warning-of-protest-in-jind-on-10th-in-support-of-players-panipat-news-c-18-1-113486-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खिलाड़ियों के समर्थन में 10 को जींद में प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खिलाड़ियों के समर्थन में 10 को जींद में प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरनारत खिलाड़ियों के समर्थन में उतर आई है। यूनियन ने सरकार को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। खिलाड़ियों की मांगों को न मानने पर 10 मई को जींद में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसान इस दिन जींद की सड़कों पर होंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन ने यह फैसला शनिवार को पानीपत के किसान भवन में हुई प्रदेश स्तरीय विशेष बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता पानीपत किसान भवन में जिलाध्यक्ष सोनू मालपूरिया ने की। प्रदेशाध्यक्ष रत्न मान ने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे प्रदेश के खिलाड़ियों को लेकर यूनियन की विशेष बैठक बुलाई गई है। उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे किसानों से इस विषय में राय जानी। सभी ने हाथ उठाकर खिलाड़ियों के साथ चलने का समर्थन दिया। रत्न मान ने कहा कि पहलवानों को न्याय न मिलने पर प्रदेशभर में रोष बढ़ता जा रहा है। अब देश का नाम गौरवान्वित करने वाली बेटियों की दुर्दशा किसी भी प्रकार से सहन नहीं की जाएगी।
यूनियन 10 मई को जींद शहर की सड़कों पर उतरकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी। सरकार व आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद जींद के डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें खाप पंचायतों सहित सभी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। यूनियन खाप पंचायतों के समर्थन में है। वे खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने में उनके हर संघर्ष का साथ देंगे। रत्न मान ने कहा कि प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आंदोलनरत खिलाड़ियों का साथ देने की बात कर स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आंदोलनरत पहलवानों के मामले को बाहर का बताने को गलत ठहराया। सोनू मालपूरिया ने जींद प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर शामिल होने की बात कही। उन्होंने बताया कि राकेश टिकैत रविवार को दिल्ली में खिलाड़ियों से मिलने जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, जींद जिलाध्यक्ष बारूराम रूपगढ़, हिसार जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, भाकियू प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, कैथल जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह चौशाला, कामरेड भीम सिंह, हरिसिंह डाहर, बलवान सिंह, भीम सिंह मलिक, जय सिंह, चांद ड्राइवर व रामस्वरूप कैमला मौजूद रहे।