फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Warning given to encroachers, goods will be confiscated along with challan

Panipat News: अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी, चालान के साथ सामान किया जाएगा जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Warning given to encroachers, goods will be confiscated along with challan
समालखा। रेलवे रोड मार्किट में जाम की समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने इंचार्ज रामकुमार कार्रवाई करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। पुलिस ने रोड पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के चालान भी किए। पुलिस ने रेहड़ी, फड़ी व दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीर हो गई है। जाम के कारण आदि वाहन चालकों के आपस में विवाद भी हो जाते हैं। ट्रैफिक इंचार्ज रामकुमार ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी से पुराने बस अड्डे तक अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त करने के साथ ही उनका चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या के लिए जिम्मेदार रिक्शा संचालकों को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। जिससे शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed