फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Warm welcome for IPS son on reaching home

Panipat News: आईपीएस बेटे का घर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Warm welcome for IPS son on reaching home
पानीपत। पोस्टमास्टर के आईपीएस बेटे शक्ति सिंह आर्य प्रशिक्षण खत्म कर गांव पहुंचे तो रविवार को ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल ताशे की धुन पर खुली जीप में फूल-मालाओं से लादकर शक्ति को गांव का भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह गांव के युवा उनकी कामयाबी के किस्से आपस में साझा करते नजर आए। डिडवाडी गांव के शक्ति सिंह आर्य सीआईएसएफ में कमांडेंट थे। मगर, साथ में वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे। पहली बार 587वीं रैंक पाकर वह आईआरएस बने। उनका लक्ष्य आईपीएस बनना था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। दूसरे प्रयास में 480वीं रैंक प्राप्त कर वह आईपीएस बने। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छह मार्च को वह केरल के कोझिकोडे में एएसपी का पदभार संभालेंगे। शक्ति सिंह के पिता के पिता राजबीर सिंह पोस्टमास्टर हैं और मां सुनीता गृहिणी हैं। परिवार में दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। शक्ति ने गांव की चौपाल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की और 12वीं राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय से पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed